जरूरतमंद का मकान बनवाने के लिए सेवादारों ने बढ़ाए हाथ
बारिश के दौरान गांव मिर्जापुर में ढही एक मजदूर के मकान की छत बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हाथ बढ़ाए और स्वयं मकान बनाने का जिम्मा संभाल लिया।
फोटो संख्या : 18 -अपने खर्च पर मकान बनाकर देंगे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार
-50 से ज्यादा सेवादार मकान बनाने में जुटे जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बारिश के दौरान गांव मिर्जापुर में ढही एक मजदूर के मकान की छत बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हाथ बढ़ाए और स्वयं मकान बनाने का जिम्मा संभाल लिया। डेरा सच्चा सौदा के 50 से ज्यादा सेवादार मकान बनाने में जुट गए हैं। इतना ही नहीं निर्माण सामग्री भी सेवादारों ने अपने खर्च से वहन करने का निर्णय किया है।
दरअसल पिछले दिनों 21 जनवरी से बारिश शुरू हो गई थी। इसी दौरान गांव मिर्जापुर में 23 जनवरी को एक परिवार की छत गिर गई। परिवार के तीन लोगों को हल्की चोटें भी आई। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को जब इस बारे में मालूम पड़ा तो वे परिवार के पास पहुंचे और उन्हें एक माह का राशन व कंबल भेंट किया। इसके साथ ही शनिवार को मकान बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया।
डेरा सच्चा सौदा कमेटी के सदस्य संदीप अन्नू, जोगिद्र सिंह व डा. आरके चौहान ने बताया कि मकान बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इस कार्य में 50 सेवादार लगे हैं। तीन दिनों में ही मकान बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान में प्रयोग होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल का खर्च, मिस्त्री की लेबर भी संगत द्वारा ही वहन की जाएगी। सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी मदन लाल ने कहा कि जब भी किसी के ऊपर इस प्रकार की आपदा आन पड़ती है तो सेवादार तन, मन, धन से सेवा कार्य में जुट जाते हैं। जल्द ही इस परिवार के पास रहने के लिए छत होगी।
फरिश्ता बन पहुंचे परिवार के पास : सतबीर
मिर्जापुर निवासी सतबीर ने बताया कि बारिश में उसका मकान गिर गया था। वह गड्डा (घोड़ा रेहड़ी) चलाकर परिवार का गुजारा करता है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उसके लिए फरिश्ता बनकर आए हैं। उन्होंने मकान बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।