दिन भर चिपचिपी गर्मी, शाम को आंधी से राहत
दिन भर चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया रखा लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए कूलर व एसी का सहारा लेते रहे मगर उन्हें राहत नहीं मिली। सुबह ही आसमान में बादल छाने से तापमान में तो कुछ गिरावट रही मगर पसीने बहता रहा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिन भर चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया रखा, लोग उमस भरी गर्मी से बचने के लिए कूलर व एसी का सहारा लेते रहे, मगर उन्हें राहत नहीं मिली। सुबह ही आसमान में बादल छाने से तापमान में तो कुछ गिरावट रही, मगर पसीने बहता रहा। सायं चार बजे चली तेज आंधी के बाद मौसम खुशगवार बन गया, हालांकि हवा में धूल रही, मगर गर्मी से राहत मिली। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग की माने अगले दो-तीन दिन तापमान में हल्की की गिरावट रहेगी। इसके बाद दोबारा आसमान साफ होने से मौसम खुश्क होने पर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री व न्यूनतम तापमा 29.7 डिग्री रहा। हवा में नमी 74 से 19 प्रतिशत रही। वहीं सूर्य चमकने का समय दो घंटे 28 मिनट रहा।
पिछले कई दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। गर्मी के चलते आमजन ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा है, मगर गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। सुबह ही तेज धूप में निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर 12 बजे तक लोग अपने घरों, दफ्तरों व दुकानों से बाहर नहीं निकल पाते। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। दुधारु पशु दूध कम देने लगे हैं। सबसे अधिक गर्मी का असर रेहड़ी फड़ी वालों को सहना पड़ रहा है। दिन भर गर्म हवा के थपड़ों के बीच उन्हें तेज गर्मी में खड़ृे होना पड़ रहा है। बाक्स
एक-दो दिन आ सकती है तापमान में हल्की सी गिरावट कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डा. प्रद्युम्मन भटनागर का कहना है कि एक-दो दिन तापमान में हल्की सी गिरावट आएगी। गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। अगले पांच दिन का तापमान दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 39 26
बुधवार 42 27
वीरवार 43 28
शुक्रवार 43 28
शनिवार 40 27