Move to Jagran APP

विजय भारती बनी सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष

सर्व खाप महिला महापंचायत भी कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों किसानों के साथ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:40 AM (IST)
विजय भारती बनी सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष
विजय भारती बनी सर्व खाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व खाप महिला महापंचायत भी कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों किसानों के साथ है। आधी आबादी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देगी। महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के बुलंद हौसलों के आगे सरकार को भी नरमी बरतनी चाहिए। किसानों की जायज मांगों को सुना और स्वीकार किया जाना चाहिए। ये बातें डा. संतोष दहिया ने लॉट्स ग्रीन सिटी में हुई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान हुई बैठक में कहीं।

loksabha election banner

डा. संतोष दहिया ने कहा कि महिलाओं को पंचायती राज में 50 फीसद रिजर्वेशन के लिए सर्व खाप महिला खाप मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। सर्व खाप ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विजय भारती को कुरुक्षेत्र जिले की अध्यक्ष, जसविद्र कौर को उपाध्यक्ष, यमुनानगर जिले की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, कैथल जिले की अध्यक्ष प्रेमी बेनीवाल व करनाल जिले की अध्यक्ष दलजीत संधू को बनाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है। हालांकि इससे पहले किसानों को दिल्ली तक न पहुंचने देने के लिए अपनाया गया रवैया अनुचित था। जगह-जगह बैरिकेडिग करना, सड़क पर कई जगह गड्ढे खोदना, बड़े-बड़े पत्थर रखना, वॉटर कैनन का इस्तेमाल और आंसू गैस के गोले छोड़ना निदनीय है। उन्होंने कहा कि देश का पेट भरने वाला किसान बड़ी संख्या में बैरिकेड्स तोड़कर, तमाम मुश्किलों से जूझते हुए दिल्ली पहुंचने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान गलत मांग नहीं कर रहे हैं, वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार अविलंब उनका पक्ष सुनें, उन्हें संतुष्ट करे और उनकी सभी जायज मांग मान ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.