अलग-अलग स्थानों से मिले दो अज्ञात शव
जिले में अलग-अलग स्थानों से दो शव मिले हैं। दोनों में से किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में अलग-अलग स्थानों से दो शव मिले हैं। दोनों में से किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल के अनुसार केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत एलएनजेपी अस्पताल के गेट के अंदर किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष है। उसने नीली कमीज, नीली लोअर व संतरी रंग की जैकेट पहनी हुई थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
दूसरे मामले में सदर थाना पुलिस के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव उमरी पुल के नीचे एक बाबा का शव बरामद हुआ है। वह पिछले कुछ समय से उमरी पुल के नीचे ही रह रहा था। वह किसी लंबी बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त के लिए रखा है।