Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में लूट, बदमाश बोले- आंटी स्कूटी में पंक्चर है, रुकते ही पर्स छीन कर भाग गए

कुरुक्षेत्र में मंगलवार रात छीना-झपटी हुई। महिला स्कूटी पर बेटी के साथ ब्रह्म्सरोवर पर घूमने निकली थी। इसी दौरान दो युवकों ने स्कूटी में पंक्चर की बात कही। वह रुकी तो बाइक सवार युवक स्कूटी से पर्स निकालकर भाग निकले।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 03:31 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में लूट, बदमाश बोले- आंटी स्कूटी में पंक्चर है, रुकते ही पर्स छीन कर भाग गए
कुरुक्षेत्र में मंगलवार रात नौ बजे ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर महिला का पर्स छीन लिया गया।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में महिला से शातिरों ने पर्स झपट लिया। महिला केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत अर्जुन चौक से ब्रह्मसरोवर जा रही थी। दो बदमाशों ने स्कूटी में पंक्चर होने की बात कही। रुकते ही बदमाश उसका पर्स छीन कर भाग गए। उसके पर्स में आठ हजार रुपये नकदी व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

शहर की एक कालोनी निवासी राजिंद्र कौर ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मंगलवार रात नौ बजे अपनी बेटी के साथ ब्रह्मसरोवर पर सैर के लिए गई थी। जब वह ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक ने लाल रंग की टी शर्ट व दूसरे ने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। लाल रंग की टी-शर्ट पहने युवक ने उसे कहा कि उसकी स्कूटी के पिछले टायर में पंक्चर हो गया है। उतर से इसे देख लीजिए। जैसे ही वह स्कूटी से उतरी तो लाल रंग की टी शर्ट पहने युवक ने स्कूटी की टोकरी में आगे रखा पर्स झपट लिया और दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

आठ हजार की नकदी और कई दस्तावेज ले गए

उसके पर्स में आठ हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आर्मी कार्ड, डीओबी सर्टिफिकेट, लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात थे। महिला ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआइ नफे सिंह को सौंपी गई है। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज 

केयूके थाना के जांच अधिकारी एएसआइ नफे सिंह ने बताया किपुलिस ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। हालांकि अभी आरोपितों को कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपितों का सुराग लगा लिया जाएगा। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.