चोरी का आरोपित 19 साल बाद गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थानेसर निवासी सूरज प्रकाश उर्फ सोनू उर्फ सूरज के खिलाफ वर्ष 2001 में थाना शहर में चोरी का मामला दर्ज किया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। वह अपने बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर में रहने लगा था। अदालत ने उसे 19 फरवरी 2005 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपित ने हिमाचल में ही अपना आधार कार्ड व अन्य कागजात बनवा लिए थे। पुलिस के भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ के एसआइ दलबीर सिंह, मुख्य सिपाही महिद्र सिंह, नरेश कुमार व रामपाल की टीम ने उसे काबू कर कृष्णा गेट थाना पुलिस के हवाले किया।
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करनाल के हैफेड कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू मारपीट के मामले में वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। नौ अगस्त 2018 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस के बार-बार उसके घर पर रेड की, मगर वह बचता फिर रहा था। पुलिस के भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ के एसआइ दलबीर सिंह, मुख्य सिपाही महिद्र सिंह व रमेश कुमार की टीम ने घरौंडा से गिरफ्तार किया।