डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपित गिरफ्तार
पिहोवा थाना पुलिस ने लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा थाना पुलिस ने लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने 89 हजार रुपये ठगे थे। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी ममता सौधा ने बताया कि पिहोवा के मनी चेजरों ने पिहोवा थाना पुलस में शिकायत दी थी कि कुछ समय से पिहोवा के मनी चेजरों के साथ कुछ लोगों ने धोखाधड़ी की है। आरोपित बार पैसे कम देकर कभी डालर ले देकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। धोखाधड़ी करने वाले नौजवान लड़के हैं, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रबंधक पिहोवा थना पुलिस के एसआइ जगदीश चंद को जांच सौंपी। पुलिस ने सूचना के आधार पर करनाल के रामनगर निवासी हरजोत उर्फ शेरा व करनाल के गांव मदनपुर निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मार्केट से डालर का रेट पता कर लेते हैं और पिहोवा के मनी चेंजर के पास आकर अपनी मजबूरी जाहिर कर इंडियन करंसी के बदले डालर ले लेते थे। उसके बदले में मनी चेंजर को कई बार पैसे कम दे देते हैं। उनके बार-बार गिनने पर एक ट्रिक से कुछ नोट नीचे गिराकर जितने नोट कम बताए जाते हैं उतने नोट अपनी जेब से मिला कर विश्वास दिलाते थे। दुकानदार को विश्वास हो जाता है कि उनको पूरे पैसे मिल चुके हैं। इस तरह से वे लोग मनी चेंजरों को चूना लगाते थे। उनके आस-पास खड़े होकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को डालर देकर उनसे पैसे लेकर मौका से फरार हो जाते थे। आरोपित हरजोत से आठ हजार रुपये व संदीप से 10 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।