Move to Jagran APP

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चंडीगढ़ से निकली पिता-पुत्र की जोड़ी पहुंची पिपली

पर्यावरण प्रदूषण मुक्त बनाने की जागरूकता करने के लिए चंडीगढ़ से निकले पिता संजीव सागर व 12 वर्षीय पुत्र शौर्य सागर बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने पर ओम जनकल्याण फाउंडेशन ने पिपली रोड पर उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 07:55 AM (IST)
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चंडीगढ़ से निकली पिता-पुत्र की जोड़ी पहुंची पिपली
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चंडीगढ़ से निकली पिता-पुत्र की जोड़ी पहुंची पिपली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यावरण प्रदूषण मुक्त बनाने की जागरूकता करने के लिए चंडीगढ़ से निकले पिता संजीव सागर व 12 वर्षीय पुत्र शौर्य सागर बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने पर ओम जनकल्याण फाउंडेशन ने पिपली रोड पर उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

संजीव सागर ने बताया कि उन्होंने यह जागरूकता यात्रा देश के कोने-कोने में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने के लिए निकाली है। संजीव सागर ने बताया कि 30 जनवरी 2019 को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने हरी झंडी दिखाकर उनकी यात्रा को रवाना किया था। नौ फरवरी तक चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्र को जागरूक करने के बाद देश के कोने-कोने में प्रचार के लिए आगे बढ़े हैं। संजीव ने कहा कि हमारा पर्यावरण में आज खतरे में है। पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पेड़ों की कटाई जोरों पर चल रही है। मनुष्य कंक्रीट का निर्माण करने के लिए पेड़ पौधों को काट रहा है। जबकि इनके बिना सृष्टि में कुछ मिनट भी जीवन संभव नहीं है। जितनी तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं उतने पेड़ नहीं लगाए जा रहे। जरूरत इस बात की है कि हर आम व खास व्यक्ति को पर्यावरण के लिए चितन और काम करना होगा। संजीव ने कहा कि जहां-जहां भी वे रुके उन्होंने लोगों को संबोधित कर पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.