यातायात पुलिस में तैनात जवानों को दिया प्राथमिक सहायता चिकित्सा का प्रशिक्षण
रेडक्रॉस कार्यालय में पुलिस और होमगार्ड के जवानों को प्राथमिक सहायता चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रेडक्रॉस कार्यालय में पुलिस और होमगार्ड के जवानों को प्राथमिक सहायता चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 22 से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दिया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक रणबीर सिंह ने कहा कि प्राथमिक सहायता चिकित्सा की जानकारी आम लोगों के साथ पुलिस के जवानों की भी है। किसी भी दुर्घटना पर सबसे पहले पुलिस या होमगार्ड का जवान पहुंचता है। पुलिस जवान को प्राथमिक सहायता चिकित्सा की जानकारी है तो वह दुर्घटना के शिकार घायल व्यक्ति की जिदगी को बचाने में कामयाब हो सकता है। जिला रेडक्रॉस के प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र सैनी ने कहा कि प्राथमिक सहायता चिकित्सा से प्रशिक्षित व्यक्ति काफी लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने जवानों को प्राथमिक सहायता, कृत्रिम श्वास प्रक्रिया, डूबने व सड़क दुर्घटना में हड्डी टूटने पर दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौका पर उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, सुभाष चंद, ट्रैफिक कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक धीर सिंह व हैड कांस्टेबल दल सिंह मौजूद रहे।