दुष्यंत के डिप्टी सीएम बनने पर मिठाई बांट कर जताई खुशी
अनाज मंडी में दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने पर व्यापारियों ने मिठाई बांटकर कर खुशी व्यक्त की। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनोद कंसल टोनी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला सदैव व्यापारी वर्ग के हितैषी रहे हैं।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : अनाज मंडी में दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने पर व्यापारियों ने मिठाई बांटकर कर खुशी व्यक्त की। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनोद कंसल टोनी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला सदैव व्यापारी वर्ग के हितैषी रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव साहिल कंसल ने कहा कि जेजेपी अपने सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो विश्वास जताया है। उसमें पार्टी पूरी तरह से खरा साबित होगी। इस मौके पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र थांदड़ा, नरेश बंसल, संदीप कंसल, साहिल कंसल, महेंद्र दानीपुर, बलजीत थांदड़ा, राजेश थांदड़ा, प्रमोद गर्ग, बलदेव शमर आदि मौजूद रहे।
वहीं जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेद्र नैन ने पुराना बाजारा में ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटी। नैन ने कहा कि लंबे अर्से के बाद कार्यकर्ताओं को एक आशा की किरण नजर आई है। वह बेरोजगारों की जंग सही ढंग से लड़ने जा रहे हैं। इस मौके पर तरसेम महल, प्रदीप नैन, कर्ण सिंह, जितेंद्र, विजय, विनय, अमित कुमार मौजूद रहे।