बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली, 3.23 लाख का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर तीन लाख पांच हजार 223 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएगा। इनमें से एक से 19 साल तक के दो लाख 90 हजार 335 बच्चे हैं और 20 से 24 साल की 14 हजार 888 महिलाएं हैं। विभाग की ओर से 23 से 26 मई और 27 से 29 मई तक यह अभियान चलाएगा।
-23 से 26 मई और 27 से 29 मई को चलेगा विशेष अभियान जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य विभाग जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर तीन लाख पांच हजार 223 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएगा। इनमें से एक से 19 साल तक के दो लाख 90 हजार 335 बच्चे हैं और 20 से 24 साल की 14 हजार 888 महिलाएं हैं। विभाग की ओर से 23 से 26 मई और 27 से 29 मई तक यह अभियान चलाएगा।
स्कूल हेल्थ डिप्टी सिविल सर्जन डा. करुणा ढींगड़ा ने बताया कि 23 से 26 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 27 से 29 मई को माप अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को खाली पेट गोली नहीं खिलाई जाए, क्योंकि खाली पेट गोली खिलाने से बच्चों को उल्टी लग सकती है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली, दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल गोली बच्चों को चबाकर खानी होगी, जबकि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी। बच्चों को 23 से 26 मई तक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जो इससे वंचित रह जाएंगे उन्हें 27 मई को माप अप राउंड में गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18 टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए शिक्षा और महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी वर्कर और स्कूल के अध्यापकों का सहयोग भी मांगा गया है।