Move to Jagran APP

थानेसर की नई अनाज मंडी में तीन गुट बने, तीनों ने अपने-अपने प्रधान घोषित किए

कुरुक्षेत्र। थानेसर की नई अनाज मंडी में आढ़तियों की अलग-अलग धड़ेबंदी के चलते इस बार तीन प्रधान बन गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:50 AM (IST)
थानेसर की नई अनाज मंडी में तीन गुट बने, तीनों ने अपने-अपने प्रधान घोषित किए
थानेसर की नई अनाज मंडी में तीन गुट बने, तीनों ने अपने-अपने प्रधान घोषित किए

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर की नई अनाज मंडी में आढ़तियों की अलग-अलग धड़ेबंदी के चलते इस बार तीन प्रधान बन गए हैं। आढ़तियों के सभी धड़े अपने अपने प्रधान को सही बता रहे हैं। पिछले साल भी अनाज मंडी में दो प्रधान बने थे। इनमें एक गुट के प्रधान दयाल चंद तो दूसरे गुट के प्रधान अजमेर सिंह थे। अब अजमेर गुट में ही दो प्रधान बन गए हैं। कुछ आढ़तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंडी में अलग-अलग गुट होना ठीक बात नहीं है। पहले ही मंडी में दो प्रधान थे और अब तीन प्रधान हो गए हैं। ऐसे में वोटिग कराई जानी चाहिए, जिसे आढ़ती अधिक वोट देंगे, वह प्रधान बन जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को थानेसर की नई अनाज मंडी की धर्मशाला में अजमेर गुट के आढ़तियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की कार्रवाई लाला वीरभान मित्तल ने की। बैठक में उपस्थित सभी आढ़तियों ने एकमत से सुशील सिगला को मंडी प्रधान बनाने के लिए सहमति दी। जिसके बाद वीर भान ने सुशील सिगला को सर्वसम्मति से मंडी प्रधान घोषित किया। बैठक में तालियां बजा कर सुशील सिगला का अभिनंदन किया गया। बैठक में चौधरी माया राम चंद्रभानपुरा, शेर सिंह, सुभाष किरमच, मुलखराज, बृजभूषण, चौधरी उदय सिंह, हंसराज सिगला, खजाना सिंह, नायब सिंह, करनैल सिंह, रामपाल सिंह सहित अन्य आढ़तियों ने सुशील सिगला का समर्थन किया। हमारे गुट में नहीं कोई बिखराव : दयाल चंद दयाल चंद गुट के प्रधान दयाल चंद ने कहा कि उनके गुट में कोई बिखराव नहीं है। उनका गुट आढ़तियों की समस्या को लगातार उठा रहा है। इस बार भी धान के सीजन में आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.