Move to Jagran APP

ध्यानार्थ पंजाब.....चोरी का सामान खरीदकर कबाड़ी को बेचने के तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की अपराध शाखा एक ने चोरी का सामान खरीदकर कबाड़ी को बेचने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित लुधियाना की संजय गांधी कालोनी निवासी मनजीत सिंह शाहाबाद के त्यौड़ा निवासी अंग्रेज सिंह व पवन कुमार के कब्जे से 32 किलो तार व 240 किलो सरिया बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:33 PM (IST)
ध्यानार्थ पंजाब.....चोरी का सामान खरीदकर कबाड़ी को बेचने के तीन आरोपित गिरफ्तार
ध्यानार्थ पंजाब.....चोरी का सामान खरीदकर कबाड़ी को बेचने के तीन आरोपित गिरफ्तार

ध्यानार्थ पंजाब......लुधियाना संवाद सहयोगी, शाहाबाद : पुलिस की अपराध शाखा एक ने चोरी का सामान खरीदकर कबाड़ी को बेचने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित लुधियाना की संजय गांधी कालोनी निवासी मनजीत सिंह, शाहाबाद के त्यौड़ा निवासी अंग्रेज सिंह व पवन कुमार के कब्जे से 32 किलो तार व 240 किलो सरिया बरामद हुआ है। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

prime article banner

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शरीफगढ़ मोड़ पर मौजूद थी कि सहायक उपनिरीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि नटराज पेप्सी ढाबा शरीफगढ़ का मालिक अंग्रेज सिंह अपने ढाबे पर सरकारी व व्यापारियों के लोहे के सामान को लेकर आने वाले ट्रक चालकों से चोरी करवाकर सस्ते भाव में उतरवा लेता है। उस चोरी के सामान को खरीदकर वह कबाड़ी का काम करने वाले पवन कुमार को मुनाफे में बेच देता है। इस समय भी वह अपने ढाबे के पीछे ट्रक चालक से लोहे का सामान खरीद रहा है, अगर तुरंत रेड की जाए तो वह काबू आ सकते हैं। सूचना पुलिस टीम ने तुरंत रेड की। पुलिस टीम को ढाबे के पीछे रखे इलेक्ट्रानिक कांटे के पास खडे़ तीन व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम लुधियाना की संजय गांधी कालोनी निवासी मनजीत सिंह, शाहाबाद के त्यौड़ा निवासी अंग्रेज सिंह व पवन कुमार बताया। उनके कब्जे से 32 किलो तार व 240 किलो सरिया बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ शाहाबाद थाना पुलिस में मामला दर्ज करके आरोपितों को गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.