Move to Jagran APP

30 साल बाद पक्का रास्ता हुआ नसीब

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो के बाद एक डेरे के परिवारों को तीस साल बाद पक्का रास्ता नसीब हुआ। परिवारों ने सरकार का आभार जताया है। यह काम नगरपालिका ने महज एक सप्ताह में कर दिखाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 07:50 AM (IST)
30 साल बाद पक्का रास्ता हुआ नसीब
30 साल बाद पक्का रास्ता हुआ नसीब

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो के बाद एक डेरे के परिवारों को तीस साल बाद पक्का रास्ता नसीब हुआ। परिवारों ने सरकार का आभार जताया है। यह काम नगरपालिका ने महज एक सप्ताह में कर दिखाया है। जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगरपालिका को विकास कार्यो के लिए पांच करोड़ की अनुदान राशि दी। इसके साथ ही मंत्र दिया कि इससे ऐसा काम किया जाए, जिसकी मिसाल दी जा सके। नगरपालिका सचिव निशा शर्मा ने रिकार्ड खंगाला तो पाया कि करनैल सिंह आदि के डेरे को आज तक पक्का रास्ता नहीं मिला है। यह परिवार तीस साल से पक्के रास्ते की बाट जोह रहे थे। आनन फानन में ही कागजी कार्रवाई मुकम्मल की गई। कच्चे रास्ते पर एक दर्जन मिस्त्री मजदूर उतारे गए। इस रास्ते को बृहस्पतिवार को परिवारों के लिए खोल दिया गया। जेई भंवर सिंह ने बताया कि रास्ते को सड़क की तरह मिक्सचर से गटका डालकर तैयार किया गया है ताकि भारी वाहन भी आसानी से गुजारा जा सके। डेरे के परिवारों ने बताया कि उनका तो जैसे बरसों पुराना सपना ही साकार हो गया है। वर्ना आज तक कच्चे रास्ते से ही निकलते आ रहे थे। आसपास के डेरों के लोगों ने भी नगरपालिका के कार्य की सराहना की है। नपा प्रधान संजीव अरोड़ा ने बताया कि ऐसे ही अटकी 25 गलियों का टेंडर खोला जा रहा है। उन्होंने दावा करते कहा कि अटके काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएंगे।

एसडीएम ने भी देखा रास्ता

एसडीएम डॉ. संजय सिंह ने भी नए बने रास्ते का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य प्रोत्साहित भी करते हैं। इससे सरकारी धन का सदुपयोग भी होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी रास्ता अब कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे रास्तों की सूची तलब कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.