Move to Jagran APP

अनादिकाल से सत्य प्रभु की कोई समय सीमा नहीं होती : बलवान सिंह

संत निरंकारी मिशन अंबाला के महात्मा बलवान सिंह ने कहा कि हर किसी की समय सीमा होती है लेकिन परम पिता परमात्मा की समय सीमा नहीं होती यह अनादिकाल से सत्य है यह पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 05:45 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:31 AM (IST)
अनादिकाल से सत्य प्रभु की कोई समय सीमा नहीं होती : बलवान सिंह
अनादिकाल से सत्य प्रभु की कोई समय सीमा नहीं होती : बलवान सिंह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संत निरंकारी मिशन अंबाला के महात्मा बलवान सिंह ने कहा कि हर किसी की समय सीमा होती है, लेकिन परम पिता परमात्मा की समय सीमा नहीं होती, यह अनादिकाल से सत्य है, यह पहले भी था और आज भी है और आगे भी रहेगा। यही प्रभु हमें सुरज की रोशनी देता है, यही हमें पीने के लिए पानी देता है, यही हमें खाने के लिए रोटी देता है। यही पत्थर में कीड़ों को भी पाल रहा है, चाहे कोई शाकाहारी है या फिर कोई मांसाहारी, सबका मददगार सबका ख्याल रखने वाला यही प्रभु है। प्रभु सब पर नजर रखता है, सबका पालन पोषण कर रहा है, चाहे वह पशु है, पक्षी है या इंसान है सबका ध्यान निरंकार प्रभु करता है। ऐसे प्रभु को जानने के बाद इंसान मोक्ष को प्राप्त होता है।

loksabha election banner

महात्मा बलवान सिंह संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी जीव-जन्तु हैं वह सभी परम पिता परमात्मा का शुक्राना करते हैं और इस प्रभु के भाने में रहते हैं। जब सतगुरु की दया होती है तब इंसान को प्रभु का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह परमात्मा पांचों तत्वों के प्रभाव से रहित है परमात्मा के ऊपर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता। इस मौके पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच कुरुक्षेत्र के संयोजक महात्मा केवल कृष्ण अरोड़ा ने अंबाला से आए महात्मा बलवान सिंह का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। साप्ताहिक संगतों का ब्योरा महात्मा अश्वनी सोही ने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.