पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को मिल रही प्रेरणा : संदीप सिंह
प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को प्रेरणा मिल रही है। इस पावन धरा से ही विश्व को शांति का संदेश मिल रहा है। विश्व शांति के लिए पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान जरूरी है।
संवाद सहयोगी, पिहोवा :
प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को प्रेरणा मिल रही है। इस पावन धरा से ही विश्व को शांति का संदेश मिल रहा है। विश्व शांति के लिए पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान जरूरी है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक शब्द में मानवीय मूल्यों का सार निहित है। वह शुक्रवार को जिलास्तरीय गीता महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा की 48 कोस की परिधि में महाभारत काल से जुड़े कौरवों और पांडवों के मंदिर व सरोवर स्थल हैं, इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से उनका जीर्णोद्धार करने की योजना पहले ही बनाई जा चुकी है। कुरुक्षेत्र की धरा सिख गुरुओं से भी जुड़ी हुई है। सिखों के 10 गुरुओं में से आठ गुरु किसी न किसी रूप में कुरुक्षेत्र की धरा पर आए हैं। एसडीएम संजय कुमार ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि गीता हिदूओं की आस्था का ग्रंथ नहीं है बल्कि समूचे मानवता का गौरव ग्रंथ है। इस मौके पर गायक संदीप शर्मा, दिल्ली से निशा शर्मा, हरविद्र राणा आदि लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों को अपने मोहपाश में बांध लिया। इस मौके पर एजीएस स्कूल द्वारा श्लोकोच्चारण, गुरुनानक एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गिद्दा व गीता स्कूल द्वारा कोरियोग्राफी की प्रस्तुती दी गई। महोत्सव में तहसीलदार नवनीत, डीएसपी धीरज कुमार, नगर पालिक प्रधान अशोक सिगला, नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह, इस्माईलाबाद नगर पालिका सचिव निशा शर्मा मौजूद रहे।