एससी व बीसी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : नायब सिंह
लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार से मायूस न हों बल्कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से आमजन को अवगत करवाते रहें।
संस, बाबैन: लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार से मायूस न हों, बल्कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से आमजन को अवगत करवाते रहें। उन्होंने कहा कि लोसुपा का एससी व बीसी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यकर्ता अभी से 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। इस अवसर पर सुभाष कसीथल, कृष्ण कश्यप बन, राजन गणगौरी, तरसेम राय, गौरव वाल्मीकि बन, गुरनाम कश्यप सुलतानपुर, कृष्ण सैनी हमीदपुर मौजूद रहे।