जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है। क्षेत्र में रात को ही धुंध शुरू हो जाती है। सुबह के समय में धुंध पूरे क्षेत्र को ढक लेती है। जिसके कारण ठंढ तो बढ़ ही रही है साथ लोगों को भी आने-जाने में दिक्कत आ रही है। सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की वैन देरी से पहुंच रही हैं। इसके साथ ठंड बढ़ने के कारण सुबह और शाम बाजारों में रौनक कम होती है। लोगों का कहना है कि फरवरी में इस प्रकार का मौसम काफी कम होता है, लेकिन इस बार ठंड के मार्च तक चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में अगले तीन दिनों तक बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बदलते मौसम के कारण सुबह और रात को क्षेत्र में धुंध अधिक होती, लेकिन दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिसके कारण सर्दी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन हवाओं के चलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण मौसम विभाग की ओर से बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्षेत्र में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। जिसका असर फसलों पर होना तय है। क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने पिछली बरसात के हल्का होने के कारण गेहूं की फसल में पानी दे दिया है। जिससे किसानों को बरसात से गेहूं की फसल में नुकसान का डर सता रहा है। बाक्स
इस सप्ताह का मौसम का हाल मंगलवार 22 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस वर्षा
बुधवार 21 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस वर्षा
बृहस्पतिवार 17 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस वर्षा
शुक्रवार 18 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस वर्षा
शनिवार 19 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस धूप
रविवार 18 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस बादल
सोमवार 19 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस बादल
मंगलवार 19 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस बादल
कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO