पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाए जाने से पार्टी को मिलेगी ताकत : दिनेश
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप राजपूत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
संवाद सूत्र, शाहाबाद : युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप राजपूत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हरियाणा की बागडोर संभाली। वह 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते उनके समय में हरियाणा विकास की ²ष्टि में नंबर वन रहा है। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कर्मपाल सैदपुर, प्रदीप धंतौडी, सोनू नलवी, अमनप्रीत खेड़ा, जैंटी बिजड़पुर, मांगेराम, दविद्र कश्यप राजपूत, राजेंद्र शर्मा, विकास कुकरेजा मौजूद रहा।