व्यापारी वर्ग ने की सुधा को केबिनेट मंत्री बनाने की मांग
थानेसर के विधायक सुभाष सुधा की जीत से व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। व्यापारियों का कहना है कि विधायक सुभाष सुधा ने उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष पहले भी रखा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा की जीत से व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। व्यापारियों का कहना है कि विधायक सुभाष सुधा ने उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष पहले भी रखा है। अब दोबारा उनके विधायक बनने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने सुधा को केबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है।
हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के चेयरमैन च्वैल सिगला का कहना है कि विधायक सुभाष सुधा खुद व्यापारी हैं, वे भली-भांति व्यापारियों की समस्याओं से परिचित हैं। पिछले पांच साल के दौरान व्यापारियों खासतौर पर राइस मिलरों की हर जायज मांग को विधायक ने पूरा कराया है। च्वैल सिगला ने बताया कि जल्द ही हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन विधायक सुभाष सुधा के अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा। जिसमें एसोसिएशन विधायक को सम्मानित करेगी। इस मौके पर नरेंद्र ढींगरा, अश्वनी जैन, ओपी गुलियानी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।