Move to Jagran APP

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट, जमा पाला

पिछले दो दिनों से शीतलहर के बाद धर्मनगरी में पाला गिरने लगा। शुक्रवार की सुबह खेतों में पाला जमा मिला। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री लुढ़ककर 20 से 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 8.1 से 4.9 डिग्री आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 05:10 PM (IST)
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट, जमा पाला
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट, जमा पाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिछले दो दिनों से शीतलहर के बाद धर्मनगरी में पाला गिरने लगा। शुक्रवार की सुबह खेतों में पाला जमा मिला। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री लुढ़ककर 20 से 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 8.1 से 4.9 डिग्री आ गया है।

loksabha election banner

पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग दो-दो जुराबें पहनकर सैर पर निकल रहे हैं। रात में लगातार बढ़ती जा रही ठंड के चलते कमरों को हीटर चलाकर गर्म रखना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने पर कुछ राहत मिल रही है। लेकिन मौसम खुश्क रहने पर सूखी ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने पांच जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया है।

ठंड में अकड़ने लगा शरीर

धर्मनगरी में पिछले कई दिनों से सुबह-शाम की धुंध से राहत मिलने पर अब सूखी ठंड लोगों को ठिठुरा रही है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ने पर सुबह सैर करने वालों की संख्या की कम नजर आ रही है। सेक्टर 30 निवासी रविद्र ने बताया कि कड़ाके की ठंड के चलते सुबह-शाम हाथ और पांव की अंगुलियां अकड़ने लगी हैं। सुबह सैर पर निकलने से गर्म जुराबें डालने पर पांव ठंडे हो रहे हैं। हाथों में भी दस्ताने पहनकर काम चलाना पड़ रही है।

----

अभी और लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र की मौसम विशेषज्ञ डा. ममता ने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान और लुढ़क सकता है। उन्होंने बताया शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। अभी चार जनवरी तक पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने के साथ अधिकतर जगहों पर आंशिक बादल भी रह सकते हैं। इसके साथ शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं पर बहुत हल्की धुंध रहने के साथ-साथ पाला पड़ने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.