Move to Jagran APP

बरसात पर भारी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारतीय जनता पार्टी ने नेताजी की जयंती जिले में 403 स्थानों पर मनाकर नया उदाहरण पेश किया। इन कार्यक्रमों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। बारिश और सर्दी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने वाला रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 04:40 PM (IST)
बरसात पर भारी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
बरसात पर भारी राष्ट्रभक्ति का जज्बा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

फोटो-2 और 3 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ने नेताजी की जयंती जिले में 403 स्थानों पर मनाकर नया उदाहरण पेश किया। इन कार्यक्रमों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। बारिश और सर्दी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने वाला रहा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

loksabha election banner

रुबल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के बाद आज तक अनदेखी के शिकार स्वतंत्रता सेनानियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर याद किया है। ये सब कांग्रेस सरकार की अनदेखी का शिकार हुए थे। जिले में 403 स्थानों पर सैल्यूट नेताजी कार्यक्रम किए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इनको सफल बनाने में लंबे समय से लगे हुए थे। इसके नतीजन हर कार्यक्रम सफल रहा। वे थानेसर हलका के अंतर्गत खेड़ी मारकंडा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, कैप्टन भूपेंद्र सिंह और सुबेदार रविद्र कौशिक ने नेताजी को सैल्यूट किया। कार्यक्रम में कैप्टन भूपेंद्र सिंह और रविद्र कौशिक को सम्मानित किया गया।

कांग्रेस सोच भी नहीं सकी : सैनी

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने नेताजी की जयंती पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह संभव हो पाया है। अब तक कांग्रेस व दूसरे दल इस तरह के कार्यक्रम करना तो दूर सोच तक नहीं पाई है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा शहीदों को मान सम्मान दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.