नरवाना ब्रांच नहर में मिले हाथ बंधे महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त
केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत नरवाना ब्रांच नहर में गांव बजगांवां व दबखेड़ी के बीच मंगलवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के हाथ चुन्नी से बंधे हुए हैं।

फोलोअप :
- 23 नवंबर को नरवाना ब्रांच नहर में मिला था
- करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम, पुलिस ने विसरा व डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत नरवाना ब्रांच नहर में गांव बजगांवां व दबखेड़ी के बीच मंगलवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के हाथ चुन्नी से बंधे हुए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि महिला को हत्या की नियत से हाथ बांध कर नहर में फेंका गया है। हालांकि पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने नहर के साथ लगते अंबाला व पंजाब के थानों को सूचना भेजी है। पुलिस ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने विसरा व डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए हैं।
बता दें कि 23 नवंबर को गांव दबखेड़ी के गोताखोर प्रगट सिंह ने केयूके थाना पुलिस को सूचना दी थी कि गांव बजगांवां व दबखेड़ी के बीच एक महिला का शव नरवाना ब्रांच नहर किनारे पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया। महिला के दोनों हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में अंबाला व पंजाब के थानों में सूचना भेजी है। शनिवार को गुरुग्राम से लापता एक महिला के स्वजन कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, उन्होंने शव को देखा, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई।
विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल पाएगी मौत के कारणों की जानकारी
जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा कि महिला को जिदा नहर में फेंका गया था या उसकी पहले हत्या की गई।
झांसा में मिले युवती के शव की भी नहीं हुई थी शिनाख्त
झांसा थाना पुलिस के अंतर्गत करीब छह माह पहले एक युवती का शव मिला था, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अब एक और महिला का शव बरामद हुआ। महिला की आयु लगभग 30 वर्ष है। गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है कि नरवाना ब्रांच नहर में पंजाब से बह कर शव आते हैं।
Edited By Jagran