Move to Jagran APP

प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों के योगदान का उल्लेख करते

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 01:20 AM (IST)
प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान
प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि व्यापारी एक स्त्रोत का काम करता है और टैक्स के रूप में एकत्रित पैसे को खजाने में पहुंचाता है ताकि अर्थ व्यवस्था के चक्र में कोई व्यवधान न पडे़। व्यापारी के बिना सरकार आगे नहीं बढ सकती।

वे रविवार को अनाज मंडी में आयोजित विराट व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अपना एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है। इसमें 50 हजार करोड़ रुपये की राशि केवल राजस्व प्राप्तियों से मिलती है और 25 हजार करोड़ रुपये की राशि वैट और सीएसटी से आती है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार के 29 महीनों के कार्यकाल के दौरान किसी भी व्यापारी को फिरौती देने या किसी की संपत्ति पर कब्जा करने जैसी घटनाएं नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए व्यापारी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है,जबकि पैसा तो आनी जानी चीज है। सरकार उद्देश्य प्रदेश में कानून और व्यवस्था को उचित ढंग से बनाकर रखना है। हरियाणा सरकार सबकी सरकार है और हम खुले मन से काम कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज बिजनेस सुविधाएं प्रदान करने में देश में 6वें स्थान पर है जबकि इससे पूर्व 14वें स्थान पर था।

फोटो-35

व्यापारियों के सहयोग से भरा है प्रदेश का खजाना : कैप्टन

प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने व्यापारियों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यापारियों के सहयोग से प्रदेश के खजाने में कोई कमी नहीं आई है। व्यापारियों के कौशल, बुद्धि और चतुरता से ही आज हमारे देश की 2 प्रतिशत आबादी होते हुए भी हम 30 प्रतिशत से अधिक का योगदान देते है और राज्य की विकास दर भी 9 प्रतिशत से अग्रसर है। हरियाणा गठन के समय अनेक आशंकाएं जताई गई थी जिन पर पार पाते हुए हरियाणा ने पंजाब से भी बडा एक लाख करो़क रुपये से अधिक का अपना बजट पास करके यह साबित कर दिया है। कैप्टन अभिमन्यु ने व्यापारियों का आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर वित्त विभाग की तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

फोटो-34

व्यापारी समाज सेवा में आगे : रामबिलास

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इस विराट व्यापारी सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए व्यापारियों की सरहाना की। उन्होंने तिलक, तराजू और तलवार का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारी दान करने में , प्याउ लगाने में और अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे लगाने का कार्य में अग्रणी रहते हैं। अत: ये ब्रह्म, विष्णु और महेश के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमें नरेन्द्र मोदी के नाम से ऐसे गतिशील प्रधानमंत्री मिले है जो हर कदम पर आगे बढ़ते है।

व्यापारियों को मिली इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति : कविता

हरियाणा में बीजेपी की सरकार आपकी सरकार है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। व्यापारियों को दफतरों में चक्कर काटने से बचाने और इन्सपेक्टरी मुक्ति दिलवाने के लिए सी फार्म को आन लाइन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों सीएम ¨वडों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करती है। राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यम प्रोत्साहन नीति लागू की है। व्यापारियों को एक ही छत के नीचे स्वीकृतियां देने के लिए ई-बिज पोर्टल की शुरूआत की गई है। हरियाणा सरकार सबका साथ-सबका विकास के ¨सद्धात पर कार्य कर रही है।

व्यापारियों के लिए विकल्प खुले : कांबोज

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बजट में व्यापारियों पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया। सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली से सी-फार्म शुरु करके इंस्पेक्टरी राज को खत्म करने का काम किया। समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया और समाधान करवाया। सरकार ने बोर्ड का गठन करके व्यापारियों के लिए विकल्प खोले हैं।

मुख्यमंत्री ने जीत लिया व्यापारियों का दिल

हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने मेहमानों का स्वागत करते हुए और व्यापारियों की तमाम मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कई बोर्डों का गठन हुआ लेकिन हरियाणा सरकार ने पहल करते हुए व्यापारियों के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने का काम किया। इससे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 40 लाख व्यापारियों का दिल जीतने का काम किया हैं।

अधिकारियों पर कसा जाए शिकंजा

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग ही सरकार के खजाने भरने का काम करता हैं। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का संचालन करने में भी व्यापारियों का अहम योगदान हैं, व्यापारी रोजगार के अवसर मुहैया करवाता है, सरकार ने व्यापारियों को काफी सुविधाएं और रियायतें दी हैं। उन्होंने व्यापारियों की तरफ से कुछ मांगे रखते हुए कहा कि जो अधिकारी व्यापारियों को नाजायज तंग करते है, उनपर शिकंजा कसा जाए।

इन्होंने भी किया संबोधित

इस सम्मेलन को सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, परमजीत ¨सह सोहनी, गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगल, दीपक जैन, हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता, ज्ञान चंद, विजय गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विधायक सुभाष सुधा आंगुतकों का आभार व्यक्त किया।

ये थे उपस्थित

इस कार्यक्रम के मंच का संचालन भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने किया। इस मौके पर विधायक डॉ. पवन सैनी, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक असीम गोयल, विधायक रविन्द्र, विधायक धनश्याम सरार्फ, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रोहिता रेवड़ी, जिला व्यापार मंडल के महासचिव राजेश ¨सग्ला, मुनीष मित्तल, बलबीर गुप्ता व जंग बहादुर ¨सग्ला, विधायक टेकचंद शर्मा, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक दीनेश कौशिक, करनाल नगर निगम की मेयर रेणू गुप्ता, राईस मिल एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल ¨सगला, समाज कल्याण की चेयरमैन रोजी मलिक, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जयभगवान शर्मा डीडी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.