Move to Jagran APP

पुरानी रंजिश में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली

गुरु नानक कॉलोनी में शुक्रवार देर रात को एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी गई। गोली उसके कूल्हे में लगी है। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:30 AM (IST)
पुरानी रंजिश में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली
पुरानी रंजिश में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली

संवाद सूत्र, पिहोवा : गुरु नानक कॉलोनी में शुक्रवार देर रात को एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी गई। गोली उसके कूल्हे में लगी है। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

loksabha election banner

नंद कॉलोनी के राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात फरवरी की देर शाम गुरुनानक कॉलोनी में अपने दोस्त गौरव से मिलने जा रहा था। वह गौरव के घर के अंदर जाने लगा तो पीछे से दो-तीन लड़के आए। इनमें से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कूल्हे में जाकर लगी। उसने पीछे मुड़कर देखा तो अमरजीत उर्फ रिकू के हाथ में पिस्टल थी और उसके साथ दो अन्य युवक खड़े थे। आरोपित इसके बाद फरार हो गए। आरोपित अमरजीत प्रोफेसर कॉलोनी के योगेश मित्तल का दोस्त है। उसके साथ उसकी पुरानी रंजिश है। उसको शंका है कि आरोपितों ने इसी रंजिश में उस पर जानलेवा हमला किया है। राजेंद्र कुमार का पिहोवा के एक निजी अस्पताल में ऑप्रेशन कर गोली बाहर निकाली। हमले से कस्बे में भय का माहौल

शहरवासियों का कहना है कि अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरी, लड़ाई झगड़े, लूट-खसोट की घटनाएं हो रही हैं। शहर में दिन-रात पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस गोली चलाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसमें राजेंद्र कुमार की शिकायत पर अमरजीत उर्फ रिकू सहित उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सतनारायण, इंचार्ज सिटी चौकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.