Move to Jagran APP

पोस्टर मेकिंग में गुरुकुल के स्वत प्रकाश को प्रथम स्थान

बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्माचारी स्वत प्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:20 AM (IST)
पोस्टर मेकिंग में गुरुकुल के स्वत प्रकाश को प्रथम स्थान
पोस्टर मेकिंग में गुरुकुल के स्वत प्रकाश को प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्माचारी स्वत प्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गुरुकुल के ब्रह्माचारी की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने छात्र स्वत प्रकाश सहित कला विभागाध्यक्ष ईश्वर सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी दूरभाष पर समस्त गुरुकुल परिवार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

loksabha election banner

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बच्चों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों में बाल दिवस पर भव्य कार्यक्रम करवाये गये और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गुरुकुल में भी बाल दिवस पर भव्य कार्यक्रम करवाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.