Move to Jagran APP

इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए स्वास्तिक सैनी का चयन किया गया

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। एक छोटे से गांव में जन्म लेने के बावजूद इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन होने वाले स्वास्तिक सैनी ने यह सिद्ध कर दिखाया है। गांव हमीदपुर में संतोख सिंह पटवारी के पौत्र स्वास्तिक सैनी का चयन इसरो में हुआ है जिसके बाद उसके पूरे गांव में खुशी का माहौल हैवहीं उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होने से उनके गांव हमीदपुर सहित पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 09:00 AM (IST)
इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए स्वास्तिक सैनी का  चयन किया गया
इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए स्वास्तिक सैनी का चयन किया गया

संवाद सहयोगी, बाबैन : प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। एक छोटे से गांव में जन्म लेने के बावजूद इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन होने वाले स्वास्तिक सैनी ने यह सिद्ध कर दिखाया है। गांव हमीदपुर में संतोख सिंह पटवारी के पौत्र स्वास्तिक सैनी का चयन इसरो में हुआ है, जिसके बाद उसके पूरे गांव में खुशी का माहौल है,वहीं उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होने से उनके गांव हमीदपुर सहित पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है। स्वास्तिक सैनी के चयन से पूरे हमीदपुर गांव में जश्न का माहौल है और पूरे गांव में लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई।

loksabha election banner

स्वास्तिक के पिता कुलवंत शास्त्री, माता कुसुम व भाई माधव सैनी ने बताया कि स्वास्तिक सैनी बचपन से ही होनहार लड़का रहा है और उसने हमेशा ही अपनी प्रत्येक क्लास में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष ही स्वास्तिक सैनी ने आइआइटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में एमटेक की डिग्री प्राप्त की थी जहां से ही उनका चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। स्वास्तिक सैनी के इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन होने से उनकी माता कुसुम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। कुसुम ने अपने बेटे की आरती उतार कर जहां उसके सुखद भविष्य की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.