कुरुक्षेत्र पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला से समर्थकों ने की मुलाकात
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए कुछ देर के लिए कुरुक्षेत्र में रुके।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए कुछ देर के लिए कुरुक्षेत्र में रुके। नेता प्रतिपक्ष के कुरुक्षेत्र पहुंचने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने भी सेक्टर पांच में पूर्व विधायक शेर ¨सह बड़शामी के निवास पर पहुंचना शुरू कर दिया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के साथ बातचीत करने के बाद लगभग 20 मिनट में ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इनेलो नेता अभय चौटाला के कुरुक्षेत्र पहुंचने की भनक लगते ही गुप्तचर विभाग भी चौकस हो गया। हालांकि उन्होंने इस मौके पर कोई ऐसी राजनीतिक बयानबाजी नहीं की।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इनेलो में घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर लोगों की निगाह इनेलो के दोनों खेमों पर टिकी हुई हैं। एक दिन पहले ही इनेलो नेता अभय चौटाला की ओर से इनेलो पदाधिकारियों की चंडीगढ में तो अजय चौटाला की ओर से अपने समर्थकों की जींद में बैठक बुलाई थी। कई दिनों से चल रहे इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रदेश भर के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अभय चौटाला के कुरुक्षेत्र पहुंचने की जानकारी मिलने पर कई समर्थकों ने उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मौके पर राजनीति से जुड़ी कोई बातचीत नहीं की है। उनसे मुलाकात करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता रामपाल शर्मा, सुभाष मिर्जापुर, पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश शामिल रहे।