Move to Jagran APP

सुनील बंसल तीसरी बार बने पिहोवा बार एसोसिएशन के प्रधान

पिहोवा बार एसोसिएशन के चुनाव में सुनील बंसल तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि अशोक बंसल महासचिव व दीपक कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। रमनदीप सैनी तीसरी बार निर्विरोध सहसचिव व विकास काजल कैशियर चुने गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 05:16 PM (IST)
सुनील बंसल तीसरी बार बने पिहोवा बार एसोसिएशन के प्रधान
सुनील बंसल तीसरी बार बने पिहोवा बार एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा बार एसोसिएशन के चुनाव में सुनील बंसल तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि अशोक बंसल महासचिव व दीपक कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। रमनदीप सैनी तीसरी बार निर्विरोध सहसचिव व विकास काजल कैशियर चुने गए। प्रधान पद के उम्मीदवार सुनील बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकुमार गुप्ता को 26 वोटों के अंतर से पराजित किया है।

loksabha election banner

चुनाव अधिकारी राजेश हरित, रविदर काजल व करण चावला ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के उम्मीदवार सुनील बंसल को 58 वोट और रामकुमार गुप्ता को 32 वोट प्राप्त हुए हैं। उपप्रधान पद के लिए दीपक सारसा ने मात्र एक वोट से अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सुरेश कौशिक को पराजित कर जीत दर्ज कराई। वहीं महासचिव पद के चुनाव में अशोक बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तरुण शर्मा को 44 वोटों से पराजित किया। अशोक बंसल को 67 और तरुण शर्मा को 23 वोट प्राप्त किए। वकीलों ने जीत के बाद खूब जश्न मनाया। प्रधान सुनील बंसल ने सभी वकीलों को आभार जताया और कहा कि वकीलों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनकी समस्याओं का स्थानीय व जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट जेएस उदासी, अशोक भारद्वाज, अक्षय नन्दा, वीरभान बाखली, एसडी मुरार, चंद्रप्रकाश कालड़ा, रमेश चंद शर्मा, रविद्र सिंह गाबा, मोहित शर्मा, अशोक पराशर, डीपी दस्तूर, मनिदर सिंह काजल, सुमित गर्ग, बाल कृष्ण पंवार, ताराचंद सैनी, नरेश सैनी, अनिल शर्मा, राजबीर ठोल, संदीप राणा, जितेंद्र सिंह अनेजा, रामचंद्र, कंवरभान मोर, अजय पुनिया, नरेश थाना व गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.