Move to Jagran APP

सुखविद्र कांबोज ने राज्यमंत्री बेदी के खिलाफ 22 को प्रदर्शन की दी चेतावनी

राज्यमंत्री की ओर से आरटीआइ कार्यकर्ता सुखविद्र कांबोज को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसे लेकर कांबोज समुदाय के नेता भी कहीं न कहीं आमने सामने आ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 05:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 05:35 AM (IST)
सुखविद्र कांबोज ने राज्यमंत्री बेदी के खिलाफ 22 को प्रदर्शन की दी चेतावनी
सुखविद्र कांबोज ने राज्यमंत्री बेदी के खिलाफ 22 को प्रदर्शन की दी चेतावनी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री की ओर से आरटीआइ कार्यकर्ता सुखविद्र कांबोज को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसे लेकर कांबोज समुदाय के नेता भी कहीं न कहीं आमने सामने आ गए हैं।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नायब सैनी की जनसभा के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सुखविद्र कांबोज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिस पर सुखविद्र कांबोज ने कांबोज बिरादरी को एकत्रित कर राज्यमंत्री की इस टिप्पणी की निदा की थी तथा मांग की थी राज्यमंत्री कृष्ण बेदी माफी मांगे नहीं तो कांबोज बिरादरी प्रदर्शन करेगी। मामला न सुलझने पर सुखविद्र कांबोज ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था कि कांबोज बिरादरी के साथ मिलकर 22 अप्रैल को शाहाबाद की सड़कों पर राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, लेकिन भाजपा समर्थित तथा अन्य कांबोज नेताओं ने सुखविद्र कांबोज का साथ न देने का निर्णय लिया है और इस प्रदर्शन का बायकाट करने का प्रस्ताव पास किया है। कांबोज नेताओं ने कहा कि यह सुखविद्र कांबोज का व्यक्तिगत मामला है। सरपंच सरबजीत सिंह कलसानी, सरपंच बख्शीश नलवी, हरप्रीत पाडलू, सुबेग सिंह दामली, बाज सिंह मदूदां ने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कांबोज समुदाय को विशेष सम्मान दिया है और आज उन्हीं की बदौलत शहीद ऊधम सिंह स्माकर का विकास कार्य चल रहा है। बेदी ने इस स्मारक के लिए 53 लाख का अनुदान दिया था। सरबजीत ने कहा कि समुदाय सुखविद्र कांबोज का किसी तरह का साथ नहीं देगा।

वहीं कांबोज सभा शाहाबाद इकाई के उपप्रधान सुखविद्र कांबोज ने कहा कि बिरादरी के कुछ सरपंचों पर राजनीतिक दबाव है इसलिए वह इस तरह की बात कर रहे हैं। समुदाय एकजुट है और जब तक राज्यमंत्री अपने ब्यान पर माफी नहीं मांगते तो संघर्ष जारी रहेगा। कांबोज कंबोज समुदाय की ओर 22 अप्रेल को सुबह राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.