पुलिस के जिला मुख्यालय और थानों के बाहर लगाई जाएंगी सुझाव पेटी
जिला के थानों व खुद एसपी कार्यालय में सुझाव पेटी लगाई जाएंगी। कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव या शिकायत इन पेटियों में डाल सकता है। एसपी इनका फीडबैक भी लगातार लेंगे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला के थानों व खुद एसपी कार्यालय में सुझाव पेटी लगाई जाएंगी। कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव या शिकायत इन पेटियों में डाल सकता है। एसपी इनका फीडबैक भी लगातार लेंगे।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि आमजन अपने सुझाव, समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने में शंका रखता है। कई बार सामान्य व्यक्ति सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के सामने बोलने से भी टलता है। ऐसे में उनके अच्छे सुझाव भी रह जाते हैं। सुझाव पेटिका से कार्यालय के कार्यों में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है। सबसे अच्छा तरीका परिवहन विभाग की बसों, बस अड्डों, सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुझाव पेटिका लगाई जानी चाहिए। जिससे व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित सुझाव या शिकायत बिना किसी भय के दे सकता है।
महिलाओं के लिए आसान पेटिका
महिलाओं के लिए निर्भय होकर सुझाव पेटिका में सुझाव देना सबसे आसान होगा। उस पेटिका को खोलने का अधिकार एक समिति को होना चाहिए। जिसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति व अधिकारी सम्मिलित होने चाहिए। सुझाव पेटिका पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। यह सरकारी नियम है। इसमें नियम-कानूनों के अनुसार आवश्यक रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। सुझाव पेटिका में आने वाली शिकायतों व सुझावों पर एक निश्चित अवधि के भीतर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। सुझाव पेटिका निश्चित ही सामान्य नागरिक की आवाज को उभारने का काम करेगी।