करसिव राइ¨टग में सुभाष चंद्र बोस हाउस प्रथम
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करसिव राइ¨टग प्र
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
बाबा सिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करसिव राइ¨टग प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस हाउस के 100 बच्चों में से 51 बच्चों ने ए प्लस ग्रेड, 30 ने ए, 10 ने बी और आठ ने सी ग्रेड हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर रहने वाले रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने 40 बच्चों ने ए, शिवाजी हाउस के 38 बच्चों ने ए और भगत ¨सह हाउस के 32 बच्चों ने ए ग्रेड प्राप्त कर तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त कर अपने सुंदर लेख का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर ¨सह ने कहा कि सुंदर लेख विचारों की व्यक्त करने का सशक्त माध्यम होता है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को और निखारता है। इस विशेष गुण को निखारने के लिए बाबा सिद्ध नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलारपुर में विद्यालय के सभी बच्चों को चार हाउस में बांट कर एक महीना सुंदर लेख लिखने का कड़ा अभ्यास करवाया गया। एक महीने बाद सभी हाउस की करसिव राइ¨टग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने बेहद मेहनत के साथ अपने सुंदर लेख को कागज पर उतारा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य परमजीत कौर के द्वारा प्रथम स्थान पर रहने वाले हाउस के सभी बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रबंधक निदेशक ईश्वर ¨सह ने सभी हाउस के इंचार्ज भूपेंद्र भारद्वाज, ज्योति, सुनीता, हर¨जदर कौर, सर्वजीत कौर को सम्मानित किया। आगामी प्रतियोगिता के लिए बच्चों को प्रेरित किया।