Move to Jagran APP

साक्षात्कार में जाने से पहले तैयारी पूरी करें विद्यार्थी : मार्कंडेय

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार पर वेबिनार किया गया। इसमें विद्यार्थियों को इसमें सफलता के गुर बताए गए। बेबिनार से जुड़े बुल्ज आई चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशिक्षक राजीव मार्कंडेय ने कहा कि विद्यार्थी को साक्षात्कार में जाने से पहले ही इसकी पूरी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 05:38 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 05:38 AM (IST)
साक्षात्कार में जाने से पहले तैयारी पूरी करें विद्यार्थी : मार्कंडेय
साक्षात्कार में जाने से पहले तैयारी पूरी करें विद्यार्थी : मार्कंडेय

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार पर वेबिनार किया गया। इसमें विद्यार्थियों को इसमें सफलता के गुर बताए गए। बेबिनार से जुड़े बुल्ज आई चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशिक्षक राजीव मार्कंडेय ने कहा कि विद्यार्थी को साक्षात्कार में जाने से पहले ही इसकी पूरी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए। अगर विद्यार्थी की तैयारी पूरी होगी तो उसका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। ऐसे में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार में सफलता के सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार से पहले विद्यार्थी को संबंधित कंपनी के बारे में भी बारीकी से जानकारी ले लेनी चाहिए। कंपनी के बारे में जानकारी लेने पर वह अपने काम करने के तरीकों के बारे में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। वेबिनार में कुवि के प्लेसमेंट अधिकारी डा. महेंद्र सिंह और डा. सिम्मी अरोड़ा ने सामूहिक परिचर्चा और साक्षात्कार पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ सांझा की तथा उनके सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विवि की ओर से इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। वेबिनार में विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के लगभग 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इससे विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से पहले ही वह विद्यार्थी की हर तरह से तैयारी करवाते हैं। इसके लिए समय-समय पर विशेषज्ञों को भी बुलाया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.