उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू से मिलकर उत्साहित हुए विद्यार्थी
लाडवा के दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बाल दिवस पर दिल्ली उप राष्ट्रपति निवास पर उप राष्ट्रपति व उसकी पत्नी के संग बाल दिवस मनाया। यह जानकारी स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने दी।
संवाद सहयोगी लाडवा : लाडवा के दून पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बाल दिवस पर दिल्ली उप राष्ट्रपति निवास पर उप राष्ट्रपति व उसकी पत्नी के संग बाल दिवस मनाया। यह जानकारी स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति के निमंत्रण पर सभी चयनित छात्र उनके नेतृत्व में उनके आवास नई दिल्ली स्थित उप राष्ट्रपति निवास पर पहुंचे थे। सुबह 11 से 1 बजे तक उप राष्ट्रपति श्री मुप्पावरपु वेंकैया नायडू तथा उनकी पत्नी उषा नायडू उनके संग रही। उन्होंने बच्चों से उनके शिक्षा तथा स्कूल के बारे में विस्तार से बातचीत की। छात्रों द्वारा लिखित कविता को भी ध्यान से सुना। उप राष्ट्रपति द्वारा बच्चों के साथ जलपान भी किया तथा बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिचवाई। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने के साथ-साथ फिट रहने के लिए प्रेरित भी किया। सभी बच्चों को नियमित व्यायाम तथा सभी तरह के खेल को खेलने के लिए हिदायत दी और हिदी संस्कृति को अपनाने तथा मातृ भाषा को अधिक से अधिक विस्तार करने की बात भी कहीं। स्कूल डायरेक्टर प्रमोद शर्मा द्वारा उप राष्ट्रपति को स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई उनकी तस्वीर की पेंटिंग स्मृति स्वरुप भेंट की तथा उनके ऊपर लिखी कविता को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके जीवन के आदर्श को अपने जीवन में उतारने के लिए शपथ ली।