कुवि के संगीत एवं नृत्य विभाग की छात्रा ने इंडियन आइडल प्रथम राउंड किया पार
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का संगीत एवं नृत्य विभाग की छात्रा प्रीति ने इंडियन आइडल के पहले राउंड को पार करते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का संगीत एवं नृत्य विभाग की छात्रा प्रीति ने इंडियन आइडल के पहले राउंड को पार करते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई है। प्रीति संगीत एवं नृत्य विभाग की एमए संगीता गायन की छात्रा है। प्रीति की इस उपलब्धि से कुवि में खुशी की लहर है।
विभाग की अध्यक्ष प्रो. शूचि स्मिता ने कहा कि उनके विभाग की छात्रा ने ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए इंडियन आइडल के प्रथम राउंड को पार कर लिया है। उन्हें छात्रा की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रीति ने असम के सांस्कृतिक निदेशालय की ओर से आयोजित देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में 13 अगस्त 2020 को प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सतयुग दर्शन शिक्षा एवं शोध संस्थान की ओर से मई 2020 में आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। संगीत रागांग समिति रोहतक की ओर से आयोजित फिल्म संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए दूसरा स्थान पाया था। फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में भाग लेकर भी प्रीति ने संगीत एवं नृत्य विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रो. शुचि स्मिता ने बताया कि संगीत एवं नृत्य विभाग में शिक्षार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाती है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान संगीत एवं नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने कई उम्दा संगीत रचनाएं तैयार की हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।