Move to Jagran APP

प्रदेश के खेल मंत्री ग्रामीण परिवेश में छिपी खेल प्रतिभा को ला रहे सामने : विक्रमजीत

शाहाबाद की फ्लिकर्स बर्दर्स एकेडेमी के हॉकी खिलाड़ी गुरमुख का चयन भारतीय जूनियर हॉकी कैंप के लिए हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:40 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:40 AM (IST)
प्रदेश के खेल मंत्री ग्रामीण परिवेश में छिपी खेल प्रतिभा को ला रहे सामने : विक्रमजीत
प्रदेश के खेल मंत्री ग्रामीण परिवेश में छिपी खेल प्रतिभा को ला रहे सामने : विक्रमजीत

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद की फ्लिकर्स बर्दर्स एकेडेमी के हॉकी खिलाड़ी गुरमुख का चयन भारतीय जूनियर हॉकी कैंप के लिए हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और एकेडमी की कोच मीनाक्षी ने कहा कि गुरमुख ने खेलो इंडिया गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके शानदार खेल को देखते हुए उसका चयन भारतीय जूनियर हॉकी कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरमुख बेहतरीन फारवर्ड खिलाड़ी है। वह एक दिन भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलेगा। उन्होंने कहा कि गुरमुख पिछले दो वर्ष से उनके पास अभ्यास कर रहा है। लेफ्टिनेंट एवं हॉकी खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में शाहाबाद के कईं खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह की बदौलत हॉकी के स्टार समय-समय पर शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में आकर खिलाडिय़ों को अपने अनुभव का लाभ दे रहे हैं। इसी की बदौलत आज गुरमुख को भारतीय जूनियर हॉकी कैंप में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गुरमुख कैंप में हिस्सा लेने के लिए बैंगलुर के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह ग्रामीण परिवेश में छिपी खेल प्रतिभा को उजागर करने के प्रयास में जुटे हैं। इस अवसर पर हॉकी कोच हरजिद्र कौर, कोच अमनदीप सिंह, कोच किद्री व कोच नेहा मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.