Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय मतसोगी-डू प्रतियोगिता में सोनीपत ओवरआल चैंपियन, कुरुक्षेत्र तृतीय

स्पो‌र्ट्स एकेडमी इंडिया में राज्य स्तरीय मतसोगी-डू प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 16 जिलों के 230 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:33 PM (IST)
राज्य स्तरीय मतसोगी-डू प्रतियोगिता में सोनीपत ओवरआल चैंपियन, कुरुक्षेत्र तृतीय
राज्य स्तरीय मतसोगी-डू प्रतियोगिता में सोनीपत ओवरआल चैंपियन, कुरुक्षेत्र तृतीय

फोटो - 16 -16 जिलों के 230 खिलाड़ियों ने लिया भाग जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्पो‌र्ट्स एकेडमी इंडिया में राज्य स्तरीय मतसोगी-डू प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 16 जिलों के 230 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि एकेडमी के प्रधान परमिद्र बाठ व विशिष्ट अतिथि सचिव वीरेंद्र रावत, मतसोगी डू एसोसिएशन आफ हरियाणा के महासचिव अरविद्र कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर कृष्ण कुमार, संजीव सैनी व राकेश सैनी रहे। प्रधान परमिद्र बाठ ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 16 जिलों ने खिलाड़ियों ने भाग लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ही बच्चों में खेल भावना उत्पन्न होती है। जो आगे चलकर देश के लिए मेडल जीतने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सोनीपत ने प्रथम, पानीपत ने द्वितीय व कुरुक्षेत्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि परमिद्र बाठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ये रहे परिणाम

11 वर्ष से कम आयु वर्ग

18-22 किलोग्राम पुरुष भारवर्ग में दीपक प्रथम व शौर्य द्वितीय। 22-26 किलोग्राम में प्रियांशु प्रथम, सूर्या द्वितीय व कुणाल तृतीय। 26-30 किलोग्राम में यश प्रथम, विनय द्वितीय व समर्थ तृतीय। 30-34 किलोग्राम में देव प्रथम, सौरभ द्वितीय व मानव तृतीय। 34-38 किलोग्राम में मनीष प्रथम, 38 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में आकाश प्रथम।

11 से 13 आयु वर्ग तक

20-24 किलोग्राम में स्वस्तिक रावत प्रथम। 24-28 किलोग्राम में वंश प्रथम व देवेंद्र द्वितीय। 28-32 किलोग्राम में वर्दान प्रथम। 32-36 किलोग्राम में अनुज प्रथम, आशीष द्वितीय व अवनीश तृतीय। 36-40 किलोग्राम में दीपांशु प्रथम व विराज द्वितीय। 40 किलोग्राम से ऊपर के भारवर्ग में अनुराग प्रथम, यश द्वितीय व आयुष तृतीय।

13 से 15 आयु वर्ग तक

28 किलोग्राम में कार्तिक प्रथम। 28-32 किलोग्राम में कर्ण प्रथम व काव्यांश द्वितीय। 32-36 किलोग्राम में राजेश प्रथम। 36-40 किलोग्राम में लकी प्रथम। 40-44 किलोग्राम में अनुज प्रथम। 44-48 किलोग्राम में रजत प्रथम व सौरभ द्वितीय। 48 किलोग्राम से ऊपर के भारवर्ग में हरविद्र प्रथम व सनी द्वितीय।

15 से 17 आयु वर्ग तक

40-44 किलोग्राम में केशव प्रथम व पुलकित द्वितीय। 48-52 किलोग्राम में शौर्या प्रथम व अरमान द्वितीय। 52-56 किलोग्राम में विशाल प्रथम। 56-60 किलोग्राम में राहुल प्रथम। 60 किलोग्राम में साहिल प्रथम।

17 से 19 आयु वर्ग तक

46-50 किलोग्राम में विशाल प्रथम। 19 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 50-54 किलोग्राम में साहिल कुमार प्रथम। 54-58 किलोग्राम में सूरज वत्स प्रथम। 54-58 किलोग्राम में राहुल प्रथम। 82 किलोग्राम से ऊपर आयु वर्ग में सक्षम प्रथम।

महिला वर्ग में आयु वर्ग तक

22-26 किलोग्राम में निशु प्रथम। 38 किलोग्राम से ऊपर के भारवर्ग में अंशु प्रथम।

11 से 13 आयु वर्ग तक

24-28 किलोग्राम में वैशाली प्रथम। 28-32 किलोग्राम में लक्ष्मी प्रथम। 32-36 किलोग्राम में रितिका प्रथम, भूमिका द्वितीय व दीपांशी तृतीय। 36-40 किलोग्राम में खुशी प्रथम।

13 से 15 आयु वर्ग तक

32-36 किलोग्राम में काकुल प्रथम। 36-40 किलोग्राम में वंशिका राणा प्रथम व प्रीति द्वितीय। 40-44 किलोग्राम में सोनिया प्रथम। 44-48 किलोग्राम में शक्ति प्रथम। 48 किलोग्राम से ऊपर भारवर्ग में अंशिका प्रथम।

15 से 27 आयु वर्ग तक

52-56 किलोग्राम में आरुषि प्रथम।

19 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग

42 किलोग्राम से नीचे के भारवर्ग में प्रिया प्रथम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.