Move to Jagran APP

सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष से समाज को मिल रहा लाभ : सिंह

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से हिदी विभाग के प्रो. गुरमीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष से समाज को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:50 AM (IST)
सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष से समाज को मिल रहा लाभ : सिंह
सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष से समाज को मिल रहा लाभ : सिंह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से हिदी विभाग के प्रो. गुरमीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष से समाज को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं। इसकी सकारात्मकता के सामने नकारात्मकता नगण्य हो जाती है।

loksabha election banner

उन्होंने ये बात मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र एवं हिदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान संदर्भ में सोशल मीडिया साहित्य का सबसे बड़ा और सजग सुचालक बन गया है। पौराणिक साहित्य को सहेज कर रखने के साथ-साथ बाल साहित्य के ऊपर भी अब कार्टून फिल्मों का निर्माण होने लगा है। कोलकाता विश्वविद्यालय के हिदी विभाग के प्रो. अमरनाथ शर्मा ने साहित्य एवं संस्कृति के वर्ग चरित्र की बात करते हुए कहा कि भाषाओं का विकास नदी की धारा की तरह होता है। अतीत में तमाम छोटी-छोटी भाषाएं रही होंगी, जिनमें से जनजातीय क्षेत्र की बहुत सारी भाषाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाषायी संचार का आदान-प्रदान हुआ वहीं पर भाषाओं का अस्तित्व बचा हुआ है।

दोपहर के सत्र में प्रथम भाग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अक्षय कुमार ने कहा कि हमें रोजमर्रा की कल्चरल टैक्स्ट को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें स्नातकोत्तर स्तर पर रोजमर्रा जीवन में पैदा होने वाली कल्चरल टैक्स्ट के वृतांत को नए संदर्भों में पढ़ाने की आवश्यकता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरसिमरन सिंह रंधावा ने भारतीय-यूरोपियन भाषा परिवार के बारे में चर्चा की।

प्रत्येक सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स के को-आर्डिनेटर एवं हिदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुभाष, यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र की निदेशिका प्रो. नीरा वर्मा व कोर्स के सहायक को-आर्डिनेटर डा. कुलदीप सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.