छह पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त
कुरुक्षेत्र जिला पुलिस के छह पुलिस कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत होने वाले निरीक्षक नरेंद्र सिंह एसआइ ईशम सिंह मेजर सिंह रामकुमार रोहताश व मुख्य सिपाही लखविद्र सिंह को एसपी हिमांशु गर्ग ने बधाई दी।
फोटो संख्या : 13 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस के छह पुलिस कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत होने वाले निरीक्षक नरेंद्र सिंह, एसआइ ईशम सिंह, मेजर सिंह, रामकुमार, रोहताश व मुख्य सिपाही लखविद्र सिंह को एसपी हिमांशु गर्ग ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने जीवन का करीब आधा भाग पुलिस विभाग को दिया है। पुलिस विभाग में रहते हुए बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी किया होगा, लेकिन इसके साथ-साथ बहुत सी नई चीजें भी सीखने को मिली होंगी। पुलिस विभाग उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। पुलिस विभाग में स्वस्थ रह कर सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। पुलिस को हर समय सामाजिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों के अनुरूप अपना कर्तव्य निर्वहन करना होता है कि जिस कारण पुलिस में किसी न किसी प्रकार का दबाव आना स्वाभाविक ही है। पुलिस विभाग में सेवा करते हुए कई बार पुलिस कर्मचारी अपने सामाजिक कार्यों में शामिल नहीं हो सकते, जिस कारण पुलिस कर्मचारी तनाव में रहते हैं और सेवानिवृति के समय तक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। आप लोगों को पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से एक आम नागरिक बन कर समाज में प्रवेश करेंगे। पुलिस प्रमुख होने के नाते वे कहना चाहता हैं कि सेवानिवृत कर्मचारी अपने परिवार में एक पारिवारिक सदस्य बनकर अपने परिवार को समय दें। एसपी हिमांशु गर्ग ने कोरोना महामारी के नियमों की पालना करते हुए सभी सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न देकर विदा किया। उनके लंबी आयु की कामना की।