Move to Jagran APP

कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा शिअद : शरणजीत सोथा

कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के साथ आ गया है। इसकी घोषणा प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:10 AM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा शिअद : शरणजीत सोथा
कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा शिअद : शरणजीत सोथा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के साथ आ गया है। इसकी घोषणा प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने की। इसको लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में प्रदेश स्तरीय बैठक वीरवार को की।

loksabha election banner

शिअद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का साथ है। शिअद ने भाजपा से अपने 25 साल पुराने रिश्ते को तोड़ कर किसान हित में खड़ा होने का फैसला लिया है। शिअद सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल ने अपने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। वरिष्ठ उपप्रधान एवं एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने काले कानून पास किए हैं। इन विधेयकों से किसान, मजदूर, व्यापारी पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। वरिष्ठ उपप्रधान एवं धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तजिद्र सिंह लाडवा ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि शिअद ने जो भी मोर्चा खोला है, उसमें सफलता प्राप्त की है। प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि शिअद किसानों के दर्द को समझता है। इस मौके पर प्रधान महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, शहरी प्रधान तजिद्र सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह पूनिया, हरकेश सिंह मोहड़ी, जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, राजिद्र सिंह सोढी, ज्ञानी तेजपाल सिंह, बलकार सिंह करनाल, जगतार सिंह पिहोवा मौजूद रहे। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह को दिया समर्थन पत्र शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह व अन्य पदाधिकारियों से मिला। शहर की कंबोज धर्मशाला में हुई बैठक में शिअद प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह, सदस्य हरभजन सिंह मसाना, तजिद्रपाल सिंह लाडवा, तजिदर सिंह मक्कड़ व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर संघर्षरत गुरनाम सिंह को पार्टी की हरियाणा इकाई की ओर से आंदोलन में भागीदारी के लिए समर्थन पत्र सौंपा। शिअद के पदाधिकारियों का गुरनाम सिंह व उनके साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.