कुरुक्षेत्र के सुंदरीकरण पर 7.25 करोड़ होंगे खर्च, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के साथ एमओयू
धर्मनगरी के सुंदरीकरण पर 7.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। अकेले दो करोड़ रुपये ब्रह्मसरोवर पर खर्च किए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सुंदरीकरण पर 7.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। अकेले दो करोड़ रुपये ब्रह्मसरोवर पर खर्च किए जाएंगे। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इसके लिए सीएसआर में मदद करने को आगे आई है। इसके लिए प्रशासन के साथ एमओयू किया है। प्राथमिक स्तर पर ब्रह्मसरोवर के तटों और परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 1.10 करोड़ की सात आधुनिक मशीनों को शामिल किया है।
केडीबी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार सायं मशीनों को ब्रह्म सरोवर पर मशीनों का लोकार्पण किया। केबीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक पीआर पती, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं केडीबी के सीइओ गगनदीप सिंह, पावर ग्रिड के महाप्रबंधक योग्य दत, डीजीएम सुधीर कुमार व डीएम रोहित जैन ने इसकी सराहना की।
शहर में कराया जाएगा काम
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि सीएसआर फंड में 15 लाख रुपये की लागत से 200 बैंच खरीदे गए हैं। इसी फंड से शहर में तीन शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इस पर 80 लाख खर्च होंगे। शहर के सुंदरीकरण के लिए सुरक्षा उपकरण और साइनेज बोर्ड का कार्य भी किया जा रहा है। इस पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 26 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस मौके पर केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिघल मौजूद रहे।
ये मशीनें शामिल की
इन मशीनों में एक जेसीबी, दो डंपर, एक डस्ट सकिग मशीन, स्वीपिग मशीन, सरोवर का पानी साफ करने के लिए दो काई हटाने की मशीने शामिल हैं। 30 लाख की लागत से ब्रह्मसरोवर पर डस्टबिन खरीदे गए है। इससे पहले गीता द्वार पर प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री संदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 के दौरान लाइटिग सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ कर चुके हैं।