Move to Jagran APP

ग्रुप डी की भर्ती में कुरुक्षेत्र के 523 उम्मीदवारों का हुआ चयन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार की ओर से ग्रुप डी भर्ती के चयनित होने पर जिले के 523 उम्मीदवारों के सपने परवान चढ़ गए हैं। इन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी भर्ती में सफलता पाई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:21 AM (IST)
ग्रुप डी की भर्ती में कुरुक्षेत्र के 523 उम्मीदवारों का हुआ चयन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार की ओर से ग्रुप डी भर्ती के चयनित होने पर जिले के 523 उम्मीदवारों के सपने परवान चढ़ गए हैं। इन उम्मीदवारों ने ग्रुप डी भर्ती में सफलता पाई है। इनमें से कई युवा तो ऐसे थे जिन्होंने सरकारी नौकरी की आस तक छोड़ दी थी। सरकारी नौकरी को लेकर चल रही मारा-मारी के चलते इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी थे, जिन्होंने एमबीए और पीएचडी सहित पीजी कक्षाएं पास करने के बावजूद इनके लिए आवेदन किया था। अब सरकार की ओर से जारी चयन सूची में नाम आने से इन उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। केवल इतना ही नहीं है इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके परिवार में पहले कोई भी सरकारी नौकरी नहीं था। नौकरी मिलने के बाद दैनिक जागरण से हुई बातचीत में सभी ने खुशी जाहिर की है।

loksabha election banner

कीर्ति नगर निवासी हंस राज ने एमबीए किया है। वह पिछले कई सालों से नौकरियों के लिए आवेदन कर रहा था, लेकिन वह चयनित नहीं हुआ। हर बार परीक्षा भी अच्छी होती थी। इस बार भी पेपर अच्छा हुआ था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम उसका चयन हो गया है। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

गांव कमौदा निवासी अजय कुमार भी बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। नौकरियों के लिए कई बार आवेदन करने पर भी बात नहीं बन रही थी। अजय ने भी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन किया था। रविवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में उसका चयन हो गया है। अपने चयन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उसका पेपर अच्छा हुआ था। उन्होंने कहा परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं था। अब वह अपने परिवार का अच्छी तरह से पालन-पोषण कर सकता है।

दिहाड़ी मजदूरी करने वाले के बेटे का भी हुआ चयन

गांव कमौदा के ही नरेंद्र के पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। नरेंद्र भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राइवेट बीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ-साथ थोड़ा बहुत काम काज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। परिवार में पहले कोई सरकारी नौकरी भी नहीं थे। ऐसे में ग्रुप डी की भर्ती में चयन होने पर नरेंद्र ने खुशी जताई है। इस पर नरेंद्र का पूरा परिवार खुशियां मना रहा है। उनके गांव में एक अन्य युवक प्रवीण का भी ग्रुप डी की भर्ती में चयन हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.