कांवड़ यात्रा रोकने को धारा 144 लगा 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा रोकने के लिए धारा 144 लगा दी है। इसके साथ 16 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। यह 20 जुलाई तक जारी रहेगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा रोकने के लिए धारा 144 लगा दी है। इसके साथ 16 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। यह 20 जुलाई तक जारी रहेगा।
उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए केडीबी के लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, थाना सदर थानेसर क्षेत्र के लिए बीडीपीओ थानेसर ईश्वर चंद, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए बीडीपीओ लाडवा राजन सिगला, थाना बाबैन क्षेत्र के लिए रुपिद्र सिंह नायब तहसीलदार बाबैन, थाना शाहबाद क्षेत्र के लिए तहसीलदार शाहाबाद टीआर गौतम, थाना झांसा क्षेत्र के लिए डीईटीसी के ईटीओ विजेंद्र धनखड़, थाना इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद दलजीत सिंह, थाना पिहोवा क्षेत्र के लिए राजेन्द्र रोहिला नायब तहसीलदार पिहोवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उप सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां मांगेराम को उप पुलिस अधीक्षक थानेसर, डीईओ अरुण आश्री को उप पुलिस अधीक्षक-2 कुरुक्षेत्र, रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र, जनस्वास्थ्य विभाग डिविजन-1 उपमंडल अभियंता विनोद आर्य को उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-3, तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा को उप पुलिस अधीक्षक लाडवा, मुख्य लेखा अधिकारी शुगर मिल शाहाबाद दीपक को उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद, एचवीपीएनएल पिहोवा के उपमंडल अभियंता नितिन अग्रवाल को उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।