साइंस प्रदर्शनी में छाया इसरो का मॉडल
बाबा सिद्ध नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में साइंस प्रदर्शनी लगाई गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्ध नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में साइंस प्रदर्शनी लगाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रिसिपल परमजीत कौर ने की। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के हिदी विभाग के चेयरमैन डॉ. बाबूराम व डॉ. अन्नत राम मुख्यातिथि रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक निदेशक ईश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
साइंस प्रदर्शनी में इसरो, रेन हार्वेस्टिग, पुलवामा अटैक, यातायात के नियम, पर्यावरण प्रदूषण, विद्यालय का मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा साइंस, मैथ, हिदी, इंग्लिश, सोशल साइंस व सामान्य ज्ञान समेत अन्य विषयों पर अलग-अलग मॉडल प्रस्तुत किए गए। साइंस प्रदर्शनी में इसरो का मॉडल छाया रहा। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक ईश्वर सिंह, रेखा देवी, प्रिसिपल परमजीत कौर व वाइस प्रिसिपल लवली बतरा मौजूद रही।