Move to Jagran APP

सिर पर मटका लेकर सबसे तेज दौड़ी सरोज

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 में पुरुषोत्तपुरा बाग में सजे विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणावी बुजुर्ग महिलाओं की मटका रेस में सरोज पहले स्थान पर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:27 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:27 AM (IST)
सिर पर मटका लेकर सबसे तेज दौड़ी सरोज
सिर पर मटका लेकर सबसे तेज दौड़ी सरोज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 में पुरुषोत्तपुरा बाग में सजे विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणावी बुजुर्ग महिलाओं की मटका रेस में सरोज पहले स्थान पर रही है। इसी प्रतियोगिता में राज कौर दूसरे और सुनीता तीसरे स्थान पर रही है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि हेरिटेज विलेज में 50 साल की उम्र में ज्यादा की महिलाओं के लिए मटका दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 21 महिलाओं ने भाग लिया। पहली कड़ी में 11 महिलाएं दौड़ी और दूसरी कड़ी में 10 महिलाओं ने भाग लिया। दोनों ही कड़ियों में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली 6 महिलाओं को फाइनल में स्थान मिला है। उनमें से तीन महिलाएं विजय घोषित की गई। हेरिटेज विलेज में आए दिन बुजुर्गों के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरी ओर हरियाणवी कलाकार भी हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.