संजय गोयल बने आप व्यापारी संगठन के विधानसभा अध्यक्ष
जासं, कुरुक्षेत्र : नगर के व्यवसायी संजय गोयल ने आखिर आम आदमी पार्टी से जुड़ते हुए राजनीति में कदम रख दिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 01:25 AM (IST)
जासं, कुरुक्षेत्र : नगर के व्यवसायी संजय गोयल ने आखिर आम आदमी पार्टी से जुड़ते हुए राजनीति में कदम रख दिया है। संजय गोयल आप व्यापारी संगठन के माध्यम से इस पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं आप व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने उन्हें थानेसर हल्के का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी संबंध में 17 जनवरी को संजय गोयल के निवास स्थान पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता नगर के व्यापारियों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें