आरएसएस का उत्तर क्षेत्रीय प्रवास शुरू, पहुंचे मोहन भागवत
धर्मनगरी में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उत्तर क्षेत्रीय प्रवास शुरू हो गया है। इस चार दिवसीय प्रवास के दौरान पांच राज्यों से सभी जिलों के जिला स्तर के कार्यवाह संघ चालक और प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
धर्मनगरी में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उत्तर क्षेत्रीय प्रवास शुरू हो गया है। इस चार दिवसीय प्रवास के दौरान पांच राज्यों से सभी जिलों के जिला स्तर के कार्यवाह, संघ चालक और प्रचारक हिस्सा ले रहे हैं। प्रवास में शामिल होने के लिए आरएसएस के सरसंघसंचालक मोहन भागवत बृहस्पतिवार की देर रात को ही कुरुक्षेत्र पहुंच गए थे। इसके पहले दिन दिल्ली और हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक हुई है।
यह आरएसएस का रूटीन प्रवास कार्यक्रम है। इस बार उत्तर क्षेत्र का केंद्र कुरुक्षेत्र रखा गया है। कुरुक्षेत्र में ही रेलवे रोड पर गीता रंगम के नाम से आरएसएस का प्राचीन कार्यालय भी है।
शुक्रवार को 600 के लगभग आरएसएस के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजनीति से जुड़े कोई भी पदाधिकारी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि 13 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 17 दिसंबर तक चलेगा।