पीडब्ल्यूडी के रोड रोलर चालक की हृदयगति रुकने से मौत
पीडब्ल्यूडी के रोड रोलर चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी 2024 में रिटायरमेट थी।
लाडवा : लाडवा में पीडब्ल्यूडी के रोड रोलर चालक की सोमवार दोपहर को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसकी मौत से विभाग के कर्मचारी सहम गए।
जानकारी के अनुसार, रादौर के गांव कंदौली निवासी जयपाल पीडब्ल्यूडी विभाग में रोड रोलर चालक था। सोमवार दोपहर बाद जब वह विभाग का रोड रोलर लेकर चला तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। विभाग के अन्य कर्मचारी उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयपाल की कुछ समय पहले ही लाडवा में तबादला हुआ था। 1996 से वह बेलदार पद पर कच्चे कर्मचारी के तौर पर विभाग में कार्य कर रहा था। 2008 में बेलदार से रोड रोलर का चालक बना था। जिसके बाद उसका तबादला अंबाला हो गया था। अंबाला से 2018 को वापस लाडवा आया था। कर्मचारियों ने बताया कि उसे 2024 में रिटायर होना था। उसकी मौत पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। रेलवे स्टेशन पर मृत मिला अधेड़
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखा है। राजकीय रेलवे पुलिस के एसआइ कर्मचंद ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 दो एक व्यक्ति सोमवार सुबह मृत मिला। प्रारंभिक जांच से लगता है कि उसकी मौत ठंड या किसी बीमारी के चलते हुई है। मृतक ने गहरे भूरे रंग की स्वेटर व गहरे हरे रंग की पेंट पहनी हुई थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास उसकी शिनाख्त भी कराई, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।