धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के मामले में इनामी भगोड़ा गिरफ्तार
थाना पिहोवा पुलिस ने धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के तहत इनामी भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़े को अदालत में पेश किया। एसपी ने भगोड़े को गिरफ्तार करने वाले मुख्य सिपाही विनोद कुमार को नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना पिहोवा पुलिस ने धोखाधड़ी व एनडीपीएस एक्ट के तहत इनामी भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़े को अदालत में पेश किया। एसपी ने भगोड़े को गिरफ्तार करने वाले मुख्य सिपाही विनोद कुमार को नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने वर्ष 2015 में नशीले पदार्थ व धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने के पश्चात वह अदालत में पेश नहीं हुआ। मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने वाले को 10 हजार रुपये प्रति आरोपित इनाम घोषित किया था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपितों पुलिस की गिरफ्त से बचने घूम रहे थे। थाना पिहोवा प्रभारी मलकीत के नेतृत्व में मुख्य सिपाही विनोद कुमार की टीम ने चौथे आरोपित पटियाला के गांव शेरगढ़ निवासी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी आस्था मोदी ने मुख्य सिपाही विनोद कुमार को 10 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।