Move to Jagran APP

होली के रंग में उड़ गई मजहबी दीवार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बेशक देश भर में बार-बार मजहबी उन्माद को लेकर विवाद उठत

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 01:32 AM (IST)
होली के रंग में उड़ गई मजहबी दीवार
होली के रंग में उड़ गई मजहबी दीवार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

बेशक देश भर में बार-बार मजहबी उन्माद को लेकर विवाद उठते रहते हों, लेकिन कुरुक्षेत्र में मजबही दीवारें होली के रंग में उड़ गई हैं। जिले भर में जगह-जगह ¨हदू, सिख, मुस्लिम और ईसाइयों ने मिलजुल होली मनाकर एक सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल कायम की है। कई गांवों में एक दूसरे मजहब के लोगों ने होली पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और गले मिलकर होली की बधाई दी।

होली को लेकर लोगों में पूरा उत्साह दिखा। सुबह ही लोग हाथों में रंगों की पोटली लेकर सड़कों पर निकले और एक दूसरे को रंग लगाया। इस त्योहार की मान्यता के अनुसार लोगों ने आपसी गीले-शिकवे भुलाकर इस त्यौहार को मिलजुल कर मनाया। होली को लेकर ¨हदुओं ने सिखों के घर पर पहुंचकर उन्हें रंग-गुलाल लगाया तो सिखों ने मिठाइयां बांटी।

शहरों में जगह-जगह ¨हदू-सिख व अन्य मजहब के लोग इकट्ठे होली खेलते दिखे। सेक्टर 30 में वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव परमजीत ¨सह जट सिख हैं। उन्होंने पूरे सेक्टरसावासियों के साथ मिलकर होली मनाई। इसी तरह पिहोवा में ईसाई सभा के प्रधान जोन पाल ने भी सभी के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा व प्रेम का संदेश देने का पर्व है।

फोटो-13

पिहोवा में भी रही होली की धूम

रंगों के त्योहार होली को शहरवासियों ने अपने-अपने तरीके से मनाया। कहीं लोगों ने पानी की बजाए गुलाल की होली खेली जबकि कुछ ने पानी की पिचकारी के साथ इस त्योहार का आनंद उठाया। गली मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे पर पिचकारियों से रंग डालते हुए मस्ती में झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान की मूर्तियों को रंग लगाकर अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर निकसन मसीह, साजन, सन्नी हंस, अनुराज, पैटरीक मसीह, डॉ. सामुविल, सलीमा रानी आदि ने एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक ¨सगला ने भी शहर में घूम कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और होली पर पानी की बर्बादी को रोकने का संदेश दिया।

अहंकार पर विश्वास की विजय का प्रतीक है होली पर्व : ज्ञानानंद

फोटो संख्या : 15

होली का पर्व अहंकार पर प्रेम की विजय का प्रतीक है। होली दहन में जहां होलिका का अहंकार चूर-चूर हुआ वहीं प्रहलाद के विश्वास की जीत हुई थी। यह उद्गार गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने होली के अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा गोशाला परिसर में होली के रंग गो माता के संग, उत्सव में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन उत्सव में उमड़े श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई। भजन गायक संतोष साधिका, लखबीर ¨सह लक्खा तथा रत्न कुमार ने भजन गाकर श्रद्धालुओं के जनसैलाब को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी तान्या, रश्मि कटारिया, अर्चना, केडीबी सदस्य विजय नरुला, सुनील वत्स, रामपाल शर्मा, रत्न रसिक, अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा, एमके मोदगिल व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा व भाजपा के जिला महामंत्री विशिष्ट अतिथि सुशील राणा ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

गुरुकुल में मनाया गया होली एवं नवसस्येष्टि पर्व

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान कुलवन्त ¨सह सैनी ने गुरुकुल के बच्चों के साथ होली एवं नवसस्येष्टि पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञ से हुआ, जिसमें प्रधान कुलवन्त सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर ¨सह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य सहित सभी संरक्षक व छात्रों ने भाग लिया। प्रधान सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी सौहार्द का पर्व है। वैदिक संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि हमारा देश भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन एक त्योहार है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, सम्प्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है।

रंगों से सराबोर नजर आया हर कोई

फोटो संख्या : 16

शाहबाद शाहाबाद में भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। छोटे-बड़ों ने एक-दूसरे को खूब रंग एवं गुलाल लगाए। बच्चों ने भी सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों पर रंग डालकर होली का आनंद लिया। होली के उपलक्ष्य में हर कोई आपस में रंग लगाते नजर आया। लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर आपस मे गले मिल रहे थे।

लाडवा में आढतियों ने खेली फूलों से होली

संवाद सहयोगी लाडवा के अनुसार लाडवा अनाज मंडी में अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से बृहस्पतिवार सायं को पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन मंडी प्रधान बिमलेश गर्ग द्वारा किया गया। आढतियों ने अबीर, चंदन व फूलों से होली खेली। इस अवसर पर आढ़ती बलवंत ¨सह , बृजभूषण, शिवकुमार, सुभाष मंढान, सुरेश कलरी, धर्मपाल कंबोज, मनदीप ¨सह तूर, सोहन लाल गुप्ता, सतनाम ¨सह , जय प्रकाश, संदीप मेहरा, आशु बसंल, अर¨वद ¨सगला, प्रमोद गर्ग, विनोद कुमार सहित अनेक आढ़ती उपस्थित थे। लाडवा सहित ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं ने गुलाल के साथ-साथ शराब व कवाब पर खूब पैसा उड़ाया। सुबह से ही युवा टोलियां बनाकर अपने-अपने दो पहिया वाहनों पर निकल पड़े व खूब गुलाल उड़ाया।

भारत को विश्वगुरु बनाने में पीएम मोदी का करें सहयोग : सैनी

फोटो संख्या : 18

मथाना संस के अनुसार लाडवा हल्का विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि सभी भेद-भाव भुलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने के सपने को साकार करने के लिए सहयोग करना चाहिए। डॉ. पवन सैनी लाडवा-पिपली मार्ग पर स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मिलन समारोह के दौरान मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर बीडीपीओ कंवरभान नरवाल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामकुमार, ओमबीर बुढा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मेघराज सैनी, शिव अरोडा, अरूण सैनी, धर्मपाल मेहरा, सुरेन्द्र डोगरा, राजबीर फौजी, सुभाष अरोडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.